शिक्षा से सम्मान, माँ के नाम
बिहार की हर जिले से अधिकारी बनाने का संकल्प।
श्री शशि शरण और 'द ऑफिसर्स एकेडमी' की एक अनूठी सामाजिक पहल।
अनु देवी मेमोरियल फाउंडेशन एक गैर-लाभकारी संस्था है, जिसकी स्थापना प्रसिद्ध शिक्षक शशि शरण सर ने अपनी पूज्य माताजी, श्रीमती अनु देवी जी की स्मृति में की है। हमारा अटूट विश्वास है कि धन का अभाव किसी मेधावी छात्र के भविष्य में बाधा नहीं बनना चाहिए।
हमारी प्रेरणा - स्वर्गीय अनु देवी जी
माँ सिर्फ जन्म नहीं देती, बल्कि वह संस्कारों और सपनों की नींव भी रखती है। मेरी माँ, श्रीमती अनु देवी जी, सादगी, संघर्ष और निस्वार्थ प्रेम की प्रतिमूर्ति थीं। उनका हमेशा से मानना था कि ‘विद्या‘ ही वह धन है जिसे कोई बांट नहीं सकता और जो गरीबी को जड़ से मिटा सकता है। 29 दिसंबर 2025 को उनके जाने के बाद, उनकी स्मृतियों को जीवंत रखने के लिए हमने बिहार के हर जिले से ‘प्रशासनिक अधिकारी‘ निकालने का संकल्प लिया है। उनका आशीर्वाद इस फाउंडेशन के माध्यम से हर उस छात्र के साथ रहेगा जो समाज सेवा का सपना देखता है।
अनु देवी मेमोरियल स्कॉलरशिप (Anu Devi Memorial Scholarship)
निशुल्क बैच हेतु आवेदन करें
Click HereOur Mission
द ऑफिसर्स एकेडमी की पूरी टीम, शशि शरण सर के नेतृत्व में, छात्रों को वह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेगी जो अब तक केवल बड़े शहरों के धनी वर्ग तक सीमित थी। हम बिहार के कोने–कोने से प्रतिभा को तराशने का काम करेंगे।
Our Vision
बिहार के हर घर में शिक्षा का दीप जलाना और हर जिले से छात्र को उच्च प्रशासनिक सेवाओं तक पहुँचाना।
Contacts
2m/23 Hazari Singh Lane Boring Road , Patna, 800001
95460 99855
